24 News Update जयपुर। अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस–भिवानी–बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह सेवा कुल 5 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09005 बान्द्रा टर्मिनस–भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 28 जनवरी, 4 फरवरी, 11 फरवरी एवं 25 फरवरी 2026 को प्रत्येक बुधवार को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा जयपुर स्टेशन पर अगले दिन सुबह 6.55 बजे पहुंचेगी तथा 7.05 बजे रवाना होकर गुरुवार को दोपहर 1.00 बजे भिवानी पहुंचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09006 भिवानी–बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी एवं 26 फरवरी 2026 को प्रत्येक गुरुवार को भिवानी से दोपहर 2.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर शाम 7.40 बजे पहुंचेगी तथा 7.50 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को शाम 4.10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।रेल संरचना की बात करें तो इस विशेष रेलसेवा में 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 13 स्लीपर, 2 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अशांत क्षेत्र में प्रॉपर्टी बेचने पर लगेगा ब्रेक: राजस्थान कैबिनेट ने डिस्टर्ब एरिया एक्ट को हरी झंडी दी, जानें नई नियमावली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, 16 को पुलिस पदक, 12 को योग्यता प्रमाण-पत्र