Site icon 24 News Update

बलारिया खदान चोरी प्रकरण का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update सलूंबर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में जावर माइंस थाना पुलिस ने बलाईरी खदान चोरी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितम्बर की रात अज्ञात लोगों ने खदान में घुसकर मशीनों के स्टटर व अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में 23 सितम्बर को सुरक्षा प्रभारी एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के असिस्टेंट मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण संख्या 119/2024 धारा 303(2) बीपीएसएम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कृष्णपाल सिंह मीणा (40), कन्हैया लाल (45), बाबुलाल (25) और संजय (18) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सलूंबर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चोरी गया सामान बरामद करने की कार्रवाई जारी है। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में नारायणलाल सज्जन, हेडकांस्टेबल प्रभुलाल, कांस्टेबल जगदीश और राजकुमार शामिल थे।

Exit mobile version