Site icon 24 News Update

जमानत शर्तों का उल्लंघन: आरोपी तरुण वर्मा के खिलाफ केस दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा निर्धारित जमानत शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट (एन.आई. केस) संख्या-6, उदयपुर के न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण संख्या 4367/2018 में आरोपी तरुण वर्मा उर्फ तरुण कुमावत पुत्र स्व. दिनेश, निवासी न्यू केशव नगर, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर को 2 अगस्त 2019 को जमानत प्रदान की गई थी। जमानत के दौरान आरोपी ने 15 हजार रुपए का मुचलका पेश कर निर्धारित शर्तों का पालन करने का आश्वासन दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने जमानत शर्तों का उल्लंघन करते हुए नियत तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित होना बंद कर दिया और पेशी पर अनुपस्थित रहा। इस संबंध में न्यायालय रीडर रचना जैन (33), पत्नी आलेखा वागरेचा, निवासी भुवाणा द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई हेड कांस्टेबल सुमित्रा द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version