24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख) बुधवार दोपहर को निकटवर्ती बडोली माधोसिंह के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवम ग्रामीणों के बीच जश्न का माहौल रहा।

एक दिन पूर्व बडोली माधोसिंह स्कूल में कक्षा दस एवम पांचवी का अब तक का सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम प्राप्त होने पर तथा सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा से विद्यालय में शुद्ध एवं शीतल पेयजल के लिए आरओ सहित वाटर कूलर लगने और छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित करने पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य जश्न का माहौल बन गया।

एक ओर निशुल्क साइकिल प्राप्त करके छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो दूसरी ओर कक्षा दसवीं और पांचवी के सर्वश्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम से ग्राम पंचायत बडोली माधोसिंह के अभिभावक गदगद दिखाई दिए , तो तीसरी ओर विद्यार्थी आरओ मशीन के साथ वाटर कूलर से शुद्ध एवम शीतल पेयजल पीने का लुत्फ उठा रहे थे।

प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में आरओ वाटर कूलर उद्घाटन एवं निशुल्क साइकिल वितरण के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद्र कृपलानी के प्रतिनिधि रूप में ठाकुर नारायण सिंह बडोली, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह बडोली, पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दशरथ धाकड़, पूर्व सरपंच गोपाल वैष्णव , एडवोकेट लक्ष्मण सिंह बडोली , मुकेश मेनारिया, चांदमल मेनारिया , कैलाश कुमावत , रवि जाट , दीपक मेनारिया, गणेश सालवी , आदि उपस्थित थे।

विद्यालय में बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन प्रभारी व्याख्याता रामेश्वर लाल मेघवाल एवं जयसिंह मीणा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के शिक्षकों ने रात्रि में विद्यार्थियों के घर-घर जाकर काउंसलिंग और पढाने का कार्य किया था। इसलिए इस बार ऐतिहासिक रूप से ऐसे विद्यार्थी भी कक्षा 10 में उत्तीर्ण हुए हैं, जो निजी विद्यालयों की कक्षा दस में अनुत्तीर्ण रहे थे।

पांचवीं बोर्ड परीक्षा प्रभारी सुधा पाठक ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में कक्षा 5 के सभी विद्यार्थी ए ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुए हैं , जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम है।

विद्यालय में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहने, निशुल्क साइकिल वितरण और विधायक सांसद मद से आरओ वाटर कूलर स्थापित होने पर ग्रामवासियों ने हर्ष प्रकट किया और विधायक श्रीचंद्र कृपलानी एवं सांसद सीपी जोशी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रियंका , गुंजन जैन , मेहबूब आसिफ मंसूरी, मस्तराम मीणा, ज्योति शर्मा , ज्योति साहू, संध्या शर्मा, सुधा पाठक , ओमप्रकाश मेघवाल, मदन लाल धाकड़ , मदनलाल बलाई , रामेश्वर लाल धाकड़ , आदि उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading