24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के घोषित परिणाम पर छात्रों ने गंभीर आपत्ति जताई है। छात्रों का कहना है कि हाल ही में जारी किए गए परिणाम न केवल अपेक्षा से बहुत कम हैं, बल्कि उनमें कई त्रुटियां भी प्रतीत हो रही हैं। इसके विरोध में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है। छात्र नेता त्रिभुवन सिंह राठौड़ ने वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 6 जून 2025 को घोषित परिणाम अधिकांश छात्रों की मेहनत और योग्यता के साथ न्याय नहीं करते। उन्होंने बताया कि कई मेधावी छात्रों को बेहद कम अंक मिले हैं, जिससे छात्र समुदाय में गहरा असंतोष फैल गया है। राठौड़ ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनर्मूल्यांकन करवाया जाए तथा संशोधित परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पृथक मेवाड़-वागड़ प्रदेश की मांग को लेकर देवेंद्रधाम में विशाल बैठक सम्पन्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चपलोत बोले—जल्द प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात खाटूश्याम मंदिर के गर्भगृह का आधार तैयार, आचार्य ब्रजेश महाराज करायेंगे शिला पूजन, आज होगा भव्य आयोजन