24 News Update उदयपुर। लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण उदयपुर सिटी–खजुराहो रेलसेवा को पुनर्निर्धारित (रीशड्यूल) किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह बदलाव केवल प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान समय में किया गया है। रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी–खजुराहो यह रेलसेवा दिनांक 07 जनवरी 2026 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय रात्रि 21.50 बजे के स्थान पर 01 घंटे विलंब से रात्रि 22.50 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.