24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर आज एक विशेष मेहमान की उपस्थिति से गौरवान्वित हुआ। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री वासुदेव देवनानी विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कर्मचारी संगठन ने पारंपरिक सम्मान के रूप में उन्हें राजस्थानी उपर्णा पहनाकर अभिवादन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नारायणलाल सालवी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का यह दौरा विश्वविद्यालय समुदाय के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने कहा कि माननीय देवनानी जी शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक योगदान देते रहे हैं। विश्वविद्यालय परिवार उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व से निरंतर प्रेरित होता रहा है। आज उनके सम्मान का अवसर पाकर हम स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।सालवी ने यह भी बताया कि कर्मचारी संगठन विश्वविद्यालय के विकास, कर्मचारियों के हितों तथा पारदर्शी प्रशासन के लिए लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं सरकार के सहयोग से एक सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टिप्पणी : जो पुलिस ‘टस से मस’ नहीं होती, वो सुपरसोनिक रॉकेट कैसे हो गई?? हाईकोर्ट तक ने कह दिया— इतनी जल्दबाजी कैसे??? एसपी, आईओ हाजिर हों!! आईजी हाजिर हों!!! पत्नी की हत्या के मामले में पति को फांसी की सजा