24 News Update भीलवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब सर्विस रिवॉल्वर को अनलोड करते समय चली गोली से एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की मौत हो गई। गोली सीधे उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक पुलिसकर्मी की पहचान महावीर सिंह के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाने में एएसआई के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले उनका हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई पद पर प्रमोशन हुआ था।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे महावीर सिंह अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां निकाल रहे थे। वे रिवॉल्वर को सुरक्षित रखने के लिए उसे अनलोड कर रहे थे और तीन गोलियां निकाल भी चुके थे। इसी दौरान चौथी गोली निकालते समय अचानक फायर हो गया और गोली उनके सिर में जा लगी।
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाकर जांच शुरू की तथा शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
मृतक के चचेरे भाई तेजप्रताप सिंह ने बताया कि महावीर सिंह रात में ड्यूटी पर थे और सुबह घर लौटे थे। घर पहुंचकर उन्होंने चाय बनाने के लिए कहा और इसी दौरान अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोलियां निकालने लगे। उन्होंने यह भी कहा था कि लोडेड रिवॉल्वर घर में रखना ठीक नहीं है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading