Site icon 24 News Update

आशुतोष जोशी का UPSC में चयन, बने डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी (इलेक्ट्रिकल)

Advertisements

24 News Update भीलवाड़ा. गुलाबपुरा (भीलवाड़ा) निवासी आशुतोष जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी (इलेक्ट्रिकल) के पद पर हुआ है।

आशुतोष जोशी ने UPSC चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 69 अंक प्राप्त किए। खनन सुरक्षा क्षेत्र में यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसे एक नई मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता को दर्शाती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Exit mobile version