Site icon 24 News Update

रक्षा बन्धन का पावन पर्व करीब आने के साथ ही राखी खरीदने बाजार पहुंच रहीं बहनें रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजी दुकानें बढी बाजारों में रौनक

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा। भाई बहनो के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर पर्व के तीन चार दिन पूर्व से बाजारों की दुकानों में राखियां सज गई तथा रक्षा बंधन के एक दिन पूर्व प्रात: से बाजारों में खरीदारी करने वाली बहनों की रौनक दिखाई दे रही है।
रक्षा बन्धन पर्व के एक दिन पूर्व ही बाजार में रक्षा बन्धन की दुकाने प्रात: ही जल्दी खुलने के साथ ही महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ बाजार में दर्जनों दुकानों पर घूम कर पसंद की सुंदर राखियां खरीद रही हैं। बाजारों का नजारा यह देखा गया कि महिलाएं रेशमी, नगीना व चांदी आदि राखियां और मिठाई की भी दुकानें लगी हुई हैं। इससे इन दिनों इनकी खूब बिक्री हो रही है। नगर के मुख्य सड़क के किनारे दुकानो के सामने लारीयो पर तथा दुकानो के अन्दर राखीया सजाई गई है जहा भारी भीड उमड रही थी। दूसरी ओर भाई बहनों को उनकी पसंद के अनुसार कपड़े, घड़ी, मोबाइल, सोने-चांदी के गहने व अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद रहे हैं, जिन्हें वे राखी के दिन भेंट करेंगे। यहां की परंपरा के अनुसार पर्व में एक दिन शेष रहने पर लोग मिठाइयां खरीदेंगे। साथ ही बहन भाईयो के मिठा मुंह कराती है जिसे लेकर नगर में सभी मिष्ठानो की दुकाने मिठाईयो से सजाई गई है तथा बहनो को दुकान की और आकर्षित करने के लिए दुकानो के सामने टेण्ड लगाकर डेकोरेड किया गया तथा रंग रंगीन मिष्ठाईया सजाई गई है।

Exit mobile version