Site icon 24 News Update

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों की तस्करी नाकाम, RPF ने बरामद किए 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन

Advertisements

24 News Update अगरतला. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की साजिश को विफल कर दिया। यह कार्रवाई बदरपुर से अगरतला के बीच की गई यात्रा के दौरान की गई, जब RPF की एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर दो लावारिस पिठ्ठू बैग पाए गए। शक के आधार पर जब इन बैगों की जांच की गई तो उनमें से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हुए 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद हुए। RPF के अगरतला पोस्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान मौजूदा सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा था। बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में सुरक्षित जमा किया गया है और मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए GRPS (Government Railway Police Station), अगरतला को सौंप दिया गया है।
फिलहाल GRPS ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही हथियारों के स्रोत और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version