24 News Update अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अरावली फाउंडेशन द्वारा शनिवार को पारस चौराहा स्थित होटल वंडर क्लिफ में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 32 महिलाओं को ‘वुमन ऑफ सब्स्टेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। अरावली अस्पताल के निदेशक एवं अरावली फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आनन्द गुप्ता की अध्यक्षता में हुए समारोह की मुख्य अतिथि अरावली फाउंडेशन की संरक्षक मंजू गुप्ता रहीं जिन्होंने डॉ संगीता गुप्ता, पायल गुप्ता और लावण्या गुप्ता संग दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला, उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायक कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया गया। डॉ. आनन्द गुप्ता ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और उपलब्धियों को पहचान देना तथा नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिसे अरावली फाउंडेशन विगत दस सालों से निरंतर करता आ रहा है। समारोह में डॉ प्रशांत अग्रवाल, डॉ तरुण अग्रवाल, अजीत जोनी, मनीष मेनारिया, विप्लव जैन, गगन शर्मा, मनीष कोठारी सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। इवेंट मैनेजमेंट टीम अल्पेश द्वारा किया गया। संचालन अरुणाभ मित्तर ने व धन्यवाद मेघना श्रीमाली ने ज्ञापित किया। इनका हुआ सम्मान: अमृता राठौड़, श्वेता इनाणी, यशस्विनी जैन, कोमल पालीवाल, डॉ. प्रेरणा भाटी, एंकर भारती, दीप्ति जैन, तस्नीम कानोड़वाला, मयूरा मेहता, सुखी देवी, वंदना चौहान, शीतल शर्मा, पूजा शाह, गुंजन चपलोत, चारु मेहता, कोमल दशोरा, दीप्ति शर्मा, डॉ. राजमती पोखरणा सुराणा, डॉ. प्रीति शर्मा, श्रेया पालीवाल, नेहा हिंदुजा, डॉ. अनामिका चौधरी, विजयलक्ष्मी गलुंडिया, चारु जैन, तारिका भानुप्रताप, निधि मेलग, प्रियंका द्विवेदी, आँचल पचोरी, प्रियंका अग्रवाल, तबस्सुम जर्मन, साक्षी बोकाड़िया, रूपल जैन Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन, 783 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई: कानोड पुलिस ने अवैध अफीम की फसल जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार