Site icon 24 News Update

उदयपुर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट की कार्रवाई: तीन बालिकाएं और एक बालक भिक्षावृत्ति करते हुए पकड़े गए

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश मेहता के मार्गदर्शन में मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने शनिवार को भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान “उमंग-6” के तहत बड़ी कार्रवाई की।
प्रभारी दीपिका राठौड़ के नेतृत्व में यूनिट की टीम ने थाना अम्बामाता पुलिस और बाल कल्याण अधिकारी के सहयोग से सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बालिकाओं और एक बालक को भिक्षावृत्ति करते हुए दस्तयाब किया। सभी बच्चों को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टीम में शामिल अधिकारी व सदस्य:
दीपिका राठौड़ (प्रभारी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट), श्रीमती रेखा (स.उ.नि.), किशन सिंह (स.उ.नि., थाना अम्बामाता), सुभाष (कानि.), श्रीमती हेमलता (म.कानि.), श्रीमती निर्मला (म.कानि.) और मोहनलाल (चालक, कानि.) शामिल रहे। अभियान “उमंग-6” के तहत उदयपुर पुलिस का उद्देश्य सड़कों पर बच्चों से भिक्षावृत्ति कराए जाने पर रोक लगाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण में पुनर्वास प्रदान करना है।

Exit mobile version