24 News update उदयपुर। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम कछाला में तीन जैन संतों पर हुए हमले की घटना के विरोध में गुरुवार को सकल जैन समाज ने महावीर जैन परिषद के नेतृत्व में उदयपुर कलेक्ट्री पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के नाम भी संबोधित किया गया।महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि उक्त घटना 7 अप्रैल को सिंगोली कस्बे से लगभग 7 किलोमीटर दूर ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर में घटी, जहां तीन जैन संतकृशैलेश मुनि, बलभद्र मुनि और मुनिन्द्र मुनि (ठाणा 3)कृविहार के दौरान रुके हुए थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने लाठी-डंडों से संतों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों की पहचान चित्तौड़गढ़ के निवासियों के रूप में हुई है। फत्तावत ने कहा कि “जैन संत तप, त्याग और अहिंसा के प्रतीक होते हैं, जो समाज में शांति, करुणा और संयम का संदेश फैलाते हैं। उन पर किया गया यह हमला न केवल एक समुदाय पर हमला है, बल्कि यह देश की सहिष्णुता और आध्यात्मिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।“ज्ञापन में घटना की उच्च स्तरीय जांच, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, कठोर दंड और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधों की मांग की गई। शहर विधायक ताराचंद जैन, परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, समन्वयक चंद्रप्रकाश चोरडिया, जीतो अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, महावीर युवा मंच अध्यक्ष अशोक कोठारी, जैन जागृति सेन्टर अध्यक्ष अरुण मेहता, महामंत्री ललित कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, किरण जैन, आकाश वागरेचा, सहित सैकड़ों समाजजनों की उपस्थिति रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बलीचा को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध तेज, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जताया विरोध दो दिवसीय मेवाड़-मालवा के दौरे पर रहे गृह मंत्री अमित शाह को विदा करने पहुंचे जनप्रतिनिधी