24 News Update उदयपुर। शहर के हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित फूटा तालाब क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण और सड़क निर्माण को लेकर मामला फिर गर्मा गया है। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रदीप त्रिपाठी और शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव भारत रामानुज ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव को ईमेल भेजकर उच्च स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है।
दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हर माह आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद भी उदयपुर विकास प्राधिकरण ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि फूटा तालाब क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण कार्य लगातार जारी हैं, साथ ही भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से कच्ची सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है।
प्रदीप त्रिपाठी और भारत रामानुज के अनुसार, उन्होंने इस मामले को लेकर 19 सितंबर 2024, 19 दिसंबर 2024, 20 फरवरी 2025 और 20 मार्च 2025 को जिला स्तरीय जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करवाई थी। बावजूद इसके, करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और निर्माण गतिविधियां अब भी जारी हैं।
नेताओं ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित जनसुनवाई में यदि संबंधित विभाग सार्वजनिक शिकायतों का समाधान नहीं करते हैं, तो इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर विकास प्राधिकरण स्वयं यह स्वीकार कर चुका है कि फूटा तालाब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण अब्दुल रहमान बनाम राजस्थान राज्य (2003) के आदेशों की अवमानना है, फिर भी कार्रवाई के बजाय अनदेखी की जा रही है।
प्रेस विज्ञप्ति में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो भविष्य में कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन सकती है और आम लोगों की आर्थिक हानि भी हो सकती है। नेताओं ने बडीगढ़-कोटड़ियां फलां क्षेत्र में हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए फूटा तालाब में भी उसी प्रकार सख्त कदम उठाने की मांग की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading