उदयपुर। विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से संचालित भूपाल नोबल्स संस्थान के अध्यक्ष और प्रधान संरक्षक महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने अपने विद्या प्रचारिणी सभा की पूर्व प्रबंधन कमेटी को लिखे गए पूर्व पत्रों का हवाला देते हुए नई एडहोक कमेटी का गठन किया है। अपने पत्र में स्पष्ट हवाला दिया है कि पूर्व कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है अत: नई एडहोक कमेटी प्रशासनिक व दैनिक कामकाज को देखने के लिए अधिकृत होगी। पत्र के बाद आज एडहॉक कमेटी के सदस्य आज कार्यभार संभालने कए तब वहां असमंजस की स्थिति बन गई। पूर्व प्रबंध समिति के सदस्य नदारद मिले। ऐसे में नई कमेटी एक या दो दिन में अपना कार्यभार ग्रहण करेगी। इन समस्त स्थितियों के मद्देनजर टकराव की स्थिति बनने की आंशका है। अब प्रशासनिक हस्तक्षेप की तैयारी चल रही है। चेयरमैन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान प्रबंधन का कार्यकाल 12 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद पूर्व पदाधिकारी कार्य करते रहे, वहीं ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग नहीं मिलने और लगातार भेजे गए पत्रों (9 सितंबर 2025, 25 अक्टूबर 2025, 12 फरवरी 2026, 15 फरवरी 2026, 30 मार्च 2026) का जवाब नहीं आने पर यह सख्त कदम उठाया गया। एडवोकेट नरेंद्र सिंह कच्छावा (कमेटी सदस्य) ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों में ऑडिट से जुड़े कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। मामला न्यायालय (एडीजे तृतीय) में लंबित है, जहां संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि संस्थान हित में एक्सटर्नल ऑडिट पूरा होने तक एडहॉक कमेटी द्वारा प्रशासन जरूरी है। एक माह में जारी करीब 60 मेमो का जवाब नहीं दिया ऑडिटर और नामित सदस्यों—डॉ. युवराज सिंह झाला, बलवंत सिंह सिसवी और एडवोकेट नरेंद्र सिंह—ने कई गंभीर बिंदु सामने रखे कि पूर्व प्रबंधन द्वारा नई टीम को प्रशासनिक प्रक्रिया से बाहर रखना, एक माह में जारी करीब 60 मेमो का जवाब नहीं देना, ऑडिट से जुड़े दस्तावेज हटाना और विवाद की स्थिति बनना आदि स्थितियां सामने आई हैं। एडहॉक कमेटी का गठन चेयरमैन द्वारा गठित एडहॉक कमेटी इस प्रकार है: युवराज सिंह झाला (झाड़ोल) – अध्यक्षअचल सिंह राठौड़ (देसूरी) – सदस्यदेवेंद्र सिंह शक्तावत (पिपलाज) – सदस्यप्रेम सिंह शक्तावत (मदारा) – सदस्यललित सिंह झाला (गोगुंदा) – सदस्यनकुल सिंह भाटी (मुरोली) – सदस्यचंद्रभान सिंह चुंडावत (बियाना) – सदस्यरघुबीर सिंह चौहान (गामड़ा) – सदस्यदलीप सिंह कृष्णावत (लूंदा) – सदस्यविजेंद्र सिंह चुंडावत (महासिंह जी का खेड़ा) – सदस्यएडवोकेट नरेंद्र सिंह कच्छावा – सदस्य अब है पजेशन लेने की तैयारी बताया गया कि नई कमेटी के सदस्य जब पुराने प्रबंधन से चर्चा करने पहुंचे तो आज विवाद की स्थिति हुई। कमरे बंद मिले, इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और अब पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नई कमेटी द्वारा पजेशन लेने की तैयारी की जा रही है, जो अगले एक-दो दिनों में संभव है। अब नजर इस पर है कि एडहॉक कमेटी कब औपचारिक रूप से कार्यभार संभालती है और ऑडिट प्रक्रिया किस निष्कर्ष तक पहुंचती है। नोट — इस मामले में पूर्व कमेटी का पक्ष प्राप्त होने पर अलग से समाचार बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा अत: समाचार व प्रारंभिक रूप से प्राप्त तथ्यों को उसी परिप्रेक्ष्य में पढ़ें। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी को राष्ट्रीय सम्मान, ‘फायर सर्विस वीक-2026’ में मिलेगा ब्रॉन्ज डिस्क- राजस्थान के लिए पहली उपलब्धि 12 साल से फरार NDPS का स्थाई वारंटी जोधपुर से गिरफ्तार, सायरा पुलिस की बड़ी कामयाबी