Site icon 24 News Update

राजस्थान हॉकी संघ की एड-हॉक कमेटी का गठन, उदयपुर जिला हॉकी संघ के चुनाव जल्द

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजस्थान सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार राजस्थान हॉकी संघ की राज्य स्तरीय एड-हॉक कमेटी का गठन किया गया है। इसी क्रम में उदयपुर जिले के लिए भी राज्य स्तरीय एड-हॉक कमेटी द्वारा जिला स्तरीय एड-हॉक कमेटी का गठन किया गया है।

राजस्थान एड-हॉक कमेटी के कन्वीनर मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर एड-हॉक कमेटी में श्री गोविंद सिंह सोलंकी को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कमेटी में सदस्य के रूप में श्री भीष्म पाल सिंह, श्री रियाज हुसैन, श्री कमलेश शर्मा और श्री एजाज अली को मनोनीत किया गया है।

इन सभी सदस्यों का हॉकी खेल में लंबा अनुभव है। वे राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और पिछले 30–35 वर्षों से सक्रिय रूप से हॉकी खेल से जुड़े हुए हैं।

उदयपुर एड-हॉक कमेटी के कन्वीनर गोविंद सिंह सोलंकी ने बताया कि कमेटी जल्द ही जिला हॉकी संघ उदयपुर के चुनाव विधिवत करवाएगी तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद हॉकी खेल को प्रोत्साहन देने, राज्य सरकार एवं राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशों के अनुरूप खेलों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य निष्पादित किए जाएंगे।

Exit mobile version