24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च शाम करीब 6 बजे की है, जब भूताला (गोगुंदा) निवासी गणेश सिंह (25), जो वर्तमान में सविना मेन रोड क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है, सब्जी मंडी के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बरकत कॉलोनी, सविना निवासी अनवर हुसैन और असलम ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे घेरकर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के संबंध में रिपोर्ट एसपी कार्यालय के माध्यम से पुलिस तक पहुंची, जिसके आधार पर 9 अप्रैल को हिरणमगरी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 126(2), 189(2) और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला को बुलाकर मारपीट व जबरन स्टाम्प लिखवाने का आरोप, चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज