24 News Update उदयपुर। गांधी ग्राउंड में बुधवार सुबह होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान एक अभ्यर्थी की दौड़ते समय तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नीलेश पाटीदार पुत्र जगदीश पाटीदार उम्र 27 निवासी पिछोड़ा तहसील गढ़ी जिला बांसवाड़ा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलेश ने दौड़ का पहला राउंड पूरा किया, लेकिन दूसरे राउंड की शुरुआत में ही अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्टाफ और पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित किया। हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की हाल ही में सगाई हुई थी और कुछ महीनों बाद उसकी शादी तय थी, जिससे परिवार में शोक की लहर है। दोपहर बाद परिजन एमबी अस्पताल की मोर्चरी से शव लेकर गांव रवाना हुए। उदयपुर जिले में 350 पदों के लिए 7711 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर फिजिकल टेस्ट देना होता है, जो रोज सुबह 7 बजे गांधी ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छता सप्ताह: गुलाब बाग हनुमान मंदिर बावड़ी की विशेष सफाई, नागरिकों ने लिया संकल्प भगवा रंग में सराबोर उदयपुर: नवसंवत्सर की अगवानी में सड़कों पर उतरा आस्था और उत्सव का कारवां