24 News Update उदयपुर। पाटिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की तलवारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब युवक अपने चचेरे भाई की शादी समारोह से स्कूटी पर घर लौट रहा था। घटना खेड़ाघाटी, बलीचा क्षेत्र की है, जहां रात करीब 2 बजे 6-7 बदमाशों ने युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को खेरवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक की पहचान नीलेश गरासिया (35) पुत्र लालजी के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में बिल्डिंग ठेकेदारी का कार्य करता था और पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था।

गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन पर उतर आए। परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे से राजीव राहर सहित पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश के कई प्रयास किए। पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने तीन दौर की वार्ता की, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। शाम 6:30 बजे तक गतिरोध बना रहा, जिसके बाद लोग अपने-अपने घर लौट गए। अब बुधवार को फिर से वार्ता प्रस्तावित है।

शादी से लौटते वक्त घात लगाकर हमला
जानकारी के अनुसार, नीलेश अपने चचेरे भाई नरेश गरासिया के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। जैसे ही दोनों कार्यक्रम स्थल से निकले, बदमाशों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर स्कूटी रुकवाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले नीलेश के हाथ पर तलवार से वार किया, इसके बाद गर्दन और कमर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान नरेश किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद जब लोग मौके पर पहुंचे, तब तक नीलेश खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शी नरेश के अनुसार, हमलावरों में अनिल, विपिन, जयदीप, बद्री, हितेश सहित अन्य शामिल थे। इनमें से कई आरोपी पहले से ही शादी समारोह में मौजूद थे और बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ पहले से ही रास्ते में घात लगाए खड़े थे। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात का कारण बनी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading