चित्तौड़गढ़। डूंगला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की है। डूंगला-बोहेड़ा रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखते ही एक स्विफ्ट कार सवार घबरा गया और 20 मीटर पहले ही गाड़ी रोककर दौड़ने लगा। बस यहीं उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया!
पुलिस ने दबोचा, कार खोली – उड़ गए होश! कार की तलाशी ली गई तो अंदर चार बड़े-बड़े कट्टे भरे पड़े थे। कुल मिलाकर 45 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।
गिरफ्तार तस्कर नाम: विकास (25 वर्ष) पिता: नैनाराम विश्नोई पता: हमीरनगर फींच, लुणी (जोधपुर)

पुलिस ने विकास को मौके से धर दबोचा। उसकी स्विफ्ट कार और पूरा माल जब्त कर लिया गया। डूंगला थाने में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कौन थे ऑपरेशन के हीरो?
- नेतृत्व: थानाधिकारी अमृतलाल मीणा
- टीम: हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, रमेश व मेघाराम
- निर्देशन: अतिरिक्त SP सरिता सिंह व DySP देशराज कुलदीप
SP मनीष त्रिपाठी ने बताया, “जिले को नशे की सप्लाई चेन से मुक्त करने के लिए लगातार अभियान जारी है। यह बड़ी खेप पकड़ी गई है, जल्द ही इसके आगे-पीछे के तार भी जुड़ेंगे।”
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह डोडा-चूरा कहाँ से आया और राजस्थान के किस हिस्से में सप्लाई होने वाला था। पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना है।
#Dungla #DodaChura #NDPS #RajasthanPolice #DrugBust #Chittorgarh
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.