24 News Update राजसमंद। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते ओडा गांव में एक तालाब के फूटने से बड़ा हादसा टल गया। तालाब फूटने से तेज बहाव में एक स्कूली वैन फंस गई, जिसमें आठ से दस बच्चे सवार थे।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वैन जब पानी में फंसी थी, तब बहाव कम था, लेकिन कुछ ही मिनटों में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि वैन का अधिकतर हिस्सा डूब गया। कुछ बच्चों ने तत्परता दिखाते हुए पास के पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई।सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन को फोन किया, लेकिन घटना के आधे घंटे बाद तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस टीम को मौके पर रवाना किया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।कुंभलगढ़ क्षेत्र में 55 मिमी बारिश, सड़कें जलमग्नकुंभलगढ़ क्षेत्र में सुबह छह बजे से लगातार तेज बारिश हो रही है। केलवाड़ा कस्बे की गलियों में पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के बनोकड़ा एनीकट पर पानी की मोटी चादर बह रही है, जबकि लाखेला तालाब को भरने वाले फुटिया एनीकट से भी तेज आवक जारी है। कुंभलगढ़ की ऐतिहासिक हमीरपाल झील ओवरफ्लो हो गई है।चट्टानों के गिरने से सड़कों पर बाधा, महिला नाले में बहीतेज हवाओं के कारण कुंभलगढ़ दुर्ग मार्ग पर पहाड़ियों से चट्टानें गिर गई हैं, जिससे मार्ग बाधित हो गया है। सायरा-कुंभलगढ़ मार्ग को भी भारी बारिश के चलते बंद कर दिया गया है। इसी बीच वेरो का मठ से परशुराम महादेव की ओर जाने वाले रास्ते पर एक महिला बरसाती नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि नाला वेरो का मठ कुंड की ओर बहता है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।प्रशासन सतर्क, स्थिति पर निगरानीकुंभलगढ़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। सिविल डिफेंस, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तैनात की जा रही हैं। नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा 30 करोड़ की लागत से बना शाहपुरा बाईपास भ्रष्टाचार व गुणवत्ता के सवाल खड़े करता ओड़ा गांव में 3 बच्चों सहित फंसे 7 लोगों को जेसीबी की मदद से 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला