24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। नगरीय विकास विभाग के संदर्भित आदेशानुसार ब्याज एवं पेनल्टी में छूट के अवसर पर नगर परिषद निंबाहेड़ा द्वारा एक दिवसीय आवास मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को फ्लैट के कब्जा पत्र तथा 2 लाभार्थियों को आवंटन पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवास के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर लाभार्थी परिवारों के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने घर का सपना साकार होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से अनेक परिवारों को घर का सपना साकार करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्याज एवं पेनल्टी में छूट जैसे निर्णय आमजन को राहत देने के लिए लिए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक पात्र लोग योजना का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी,एवं मुकेश बम सहित जनप्रतिनियों आदि उपस्थित रहे। नगर परिषद निंबाहेड़ा की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी कपिल जुनेजा, सुरेश धोबी, पुष्पेंद्र सिंह, रामेश्वरलाल मीणा एवं पर्वत सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन किया। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के डवलपर की ओर से योगेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जे.के. सीमेंट ने मांगरोल मे मनाया गया महिला दिवस ! दशा माता पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया