जयपुर, 20 अक्टूबर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग की करतूत सामने आई है। शादी के बाद ससुराल में महज एक महीने रहने के बाद एक नवविवाहिता गहने, कपड़े और कैश लेकर फरार हो गई। जाते-जाते वह दूल्हे को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग भी करने लगी। इस पूरे मामले में भांकरोटा थाना पुलिस ने पीड़ित दूल्हे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।


🔹 धर्म की बहन बताकर कराया था रिश्ता

पुलिस के अनुसार, भांकरोटा निवासी 36 वर्षीय युवक ने शिकायत में बताया कि उसके भाई के पड़ोसी दंपती ने लड़की को अपनी ‘धर्म की बहन’ बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि लड़की गरीब परिवार की है और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है, इसलिए शादी का खर्च वही उठाएंगे। बातों में आकर युवक के परिवार ने जुलाई 2025 में रिश्तेदारों और परिचितों की मौजूदगी में शादी कर दी।


🔹 “छूने की कोशिश पर मिर्गी का दौरा आने का नाटक करती थी”

शिकायत के अनुसार, दुल्हन शादी के बाद घर आई, लेकिन जल्द ही उसने अजीब व्यवहार शुरू कर दिया। वह परंपरा का हवाला देकर शारीरिक संबंध बनाने से मना करती, और जब दूल्हा करीब आने की कोशिश करता तो मिर्गी का दौरा आने का नाटक करती।

जब परिवार वालों ने उससे घरेलू काम करने को कहा, तो वह झूठे केस में फंसाने और सुसाइड कर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देने लगी। इसी बीच उसने रुपयों की मांग शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर वह घर छोड़कर चली जाती और कुछ दिन बाद वापस लौट आती।


🔹 1.90 लाख कैश और गहने लेकर गायब

आरोप है कि 9 अगस्त को वह अलमारी में रखे 1.90 लाख रुपए, सोने-चांदी के गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर घर से गायब हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में अलमारी का लॉकर खोलने पर गहने और नकदी गायब मिली, जिससे परिजनों को चोरी का अहसास हुआ।


🔹 5 लाख की फिरौती और धमकियां

पीड़ित ने बताया कि जब उसने शादी कराने वाले दंपती से संपर्क किया, तो उन्होंने भी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
बाद में खुद दुल्हन ने फोन कर कहा कि अगर 5 लाख रुपए नहीं दिए, तो वह महिला उत्पीड़न के केस में परिवार को फंसा देगी।

बार-बार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित युवक ने भांकरोटा थाना पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।


🔹 पुलिस ने शुरू की जांच

भांकरोटा थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरी दुल्हन, उसके सहयोगियों और शादी कराने वाले दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कॉल डिटेल्स और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading