Site icon 24 News Update

ग्राम कांगनी (गंगापुर) के दलित युवक पर जानलेवा हमले एवं ग्राम बडलियास (कोटड़ी) के सरकारी विद्यालय में बाबा साहेब के अपमान के दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर ज़िला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Advertisements

24 News Update भीलवाडा ज़िले में समस्त बहुजन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से हम भीलवाड़ा जिले में दलित समाज के विरुद्ध बढ़ती हिंसा और संवैधानिक अपमान की दो मुख्य घटनाओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं
प्रकरण संख्या 1: ग्राम कांगनी (गंगापुर)जानलेवा हमला व बंधक बनाना
दिनांक 20 जनवरी 2026 की रात्रि को ग्राम कांगनी निवासी कैलाश रेगर को 10-12 दबंगों ने रास्ता रोककर बंधक बनाया, जातिगत गालियाँ दीं और पूरी रात मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज (3 फरवरी 2026) होने के बावजूद आज तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे दोषियों के हौसले बुलंद हैं।प्रकरण संख्या 2 ग्राम बडलियास (कोटड़ी) बाबा साहेब का अपमान (एफआईआर न. 28 / 2026)दिनांक 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर राजकीय विद्यालय, ग्राम पंचायत बडलियास में जब समाज के लोग विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगा रहे थे, तब कुछ असामाजिक तत्वों ने न केवल तस्वीर लगाने से रोका, बल्कि बाबा साहेब के प्रति अत्यंत अमर्यादित एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पूरे समाज की भावनाओं को आहत किया। इस संबंध में थाना बडलियास में एफआईआर संख्या 28 / 2026 दर्ज है, परंतु प्रशासन इस मामले में भी मौन साधे हुए है।हमारी प्रमुख मांगें – दोनों प्रकरणों (गंगापुर और बडलियास) के नामजद आरोपियों को अगले 48 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया जाए एवं सरकारी विद्यालय में बाबा साहेब का अपमान करने वाले दोषियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।साथ ही पीड़ित कैलाश रेगर और बडलियास प्रकरण के गवाहों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। यदि प्रशासन इन मांगों पर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाता है,तो आगामी 5 दिवस में मुखर्जी गार्डन में जनसमूह कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन के दोहरान मोतीलाल सिंघानिया, पंकज डिडवानिया, चिरंजी लाल बारोलिया, हीरालाल बेरवा, पहलाद बेरवा, अशोक रेगर, कैलाश रेगर, हीरालाल रेगर, सुरेश रेगर,रानी रैगर, सीता, केलाशी देवी, सीमा, मंजू देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Exit mobile version