आयड़ जैन तीर्थ में अनवरत बह रही धर्म ज्ञान की गंगा 24 News Update उदयपुर, 16 जुलाई। तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन मंदिर में श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्तवावधान में कला पूर्ण सूरी समुदाय की साध्वी जयदर्शिता श्रीजी, जिनरसा श्रीजी, जिनदर्शिता श्रीजी व जिनमुद्रा श्रीजी महाराज आदि ठाणा की चातुर्मास सम्पादित हो रहा है। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि बुधवार को आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे साध्वियों के सानिध्य में ज्ञान भक्ति एवं ज्ञान पूजा, अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई। सभी श्रावक-श्राविकाओं ने जैन ग्रंथ की पूजा-अर्चना की।आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में बुधवार को आयोजित धर्मसभा में साध्वी जयदर्शिता श्रीजी ने प्रवचन में बताया कि आदमी साधनों से नहीं साधना से श्रेष्ठ बनता है। भवना से नहीं भावना से श्रेष्ठ बनता है। उच्चारण से नहीं उच्च आचरण से श्रेष्ठ बनता है। तीर्थंकर ने पांच कल्याण किए इसलिए पूज्य है। जिनके कल्याणक होते वह तीर्थंकर होते है साधारण मनुष्यों के कल्याण नहीं होते है। हमे भी भावना भानी है कि मैं भी तीर्थंकर बन जाऊ एवं मोक्ष को प्राप्त करु। संघर्ष करना है मोक्ष मोर्ग पर करना, मनुष्य की चाल धन से भी बदलती है और धर्म से भी बदलती है अगर मनुष्य के पास धर्म नहीं है तो कुछ भी नही है। प्रवचन में करीब 250 से अधिक श्रावक-श्राविकाएं प्रतिदिन धर्म लाभ ले रहे है।इस अवसर पर कुलदीप नाहर, भोपाल सिंह नाहर, राजेन्द्र जवेरिया, प्रकाश नागोरी, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, गोवर्धन सिंह बोल्या, सतीश कच्छारा, दिनेश भण्डारी, रविन्द्र बापना, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की अबीमा फोस्केम फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, एक लॉट सीज, एफआईआर की तैयारी मनुष्य के लिए सबसे कठिन है नमस्कार भाव : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज