24 News Update प्रतापगढ़। खेत की रखवाली कर रहा एक किशोर अचानक शिकारियों की गोली का शिकार हो गया। पनावला गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मक्का की फसल की निगरानी कर रहे 16 वर्षीय पप्पू गुर्जर के सिर में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सुहागपुरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पाना उर्फ पप्पू गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर अपने खेत में बैठकर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान कुछ शिकारी जंगली सूअर का शिकार करने पहुंचे। सुअर पर गोली चलाते समय निशाना चूक गया और गोली सीधे पप्पू के सिर में जा लगी।

पुलिस पहुंची, शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही थाना अधिकारी मनीष कुमार वैष्णव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शिकारियों द्वारा चलाई गई गोली ही किशोर को लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। घायल पप्पू को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया। पीपलखूंट डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में अवैध शिकार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी और की जान खतरे में न पड़े।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading