Site icon 24 News Update

ज्योति कलश यात्रा में जन सैलाब उमड़ा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। हरिद्वार शांतिकुंज से आई ज्योति कलश रथ यात्रा जहां-जहां से भी गुजर रही है वहां भारी संख्या में समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा तोरण द्वार, हवन, यज्ञ,आरती, पुष्प वर्षा व दीप यज्ञ के द्वारा स्वागत किया जा रहा है। आज यात्रा के पांचवें दिन उदयपुर में स्वामी नगर में नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें वहां के समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा आहुतियां दी गई। इस अवसर पर के सी व्यास ने लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया तथा साधना , आराधना एवं उपासना के बारे में जानकारी दी । रथ यात्रा स्वामी नगर टेकरी चौराहा राडा जी बावजी मंदिर विनायक वाटिका हनुमान मंदिर आदि होती हुई वानेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई जहां पर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

Exit mobile version