Site icon 24 News Update

विधि महाविद्यालय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में “टेलेंट हंट” का भव्य आयोजन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय (पाँच वर्षीय बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम) में शनिवार को रंगारंग “टेलेंट हंट” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजश्री चौधरी, डॉ. प्रियदर्शी नागदा, डॉ. भाविक पानेरी, डॉ. कल्पेश निकावत, डॉ. पंकज मीणा और डॉ. स्नेहा सिंह मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में श्री विलास जानवे, डॉ. चन्द्रकला चौधरी, डॉ. राजश्री चौधरी, डॉ. मेघा भटनागर, डॉ. स्वाति लोढ़ा और डॉ. दीपिका माली ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नेहा दमानी, ऋचा पीयूष और अन्य संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के विजेता
विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया—
एक्टिंग – राजु सेजु
सिंगिंग – रजत मोरवाड़
पोएट्री – कोमल शर्मा
नृत्य – अर्पिता शर्मा
रंगोली – नित्या धायभाई
पेंटिंग – लावण्या चितौड़ा
माँडना – अनामिका बिष्ट
समापन अवसर पर डॉ. प्रियदर्शी नागदा ने आयोजनकर्ता विद्यार्थियों और वालंटियर्स की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

Exit mobile version