Site icon 24 News Update

108 कुंडीय हवन का भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न 

Advertisements

24 News Update खेरवाड़ा, तहसील के सामरून गांव में 108 कुंडीय भव्य धार्मिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा क्षेत्र मंत्रों के उच्चारण से आच्छादित हो गया। इस हवन में 1000 से भी अधिक क्षेत्र वासियों ने भाग लिया जिसमें 600 से अधिक बच्चों को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। समारोह के संयोजक मनोज राजपुरोहित और मन्नू लाल खराड़ी ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारी विगत 3 महीनों से की जा रही थी। इस समारोह में सामरून, बड़ा फला, छोटा फला, खुनादरी एवं सुलई सहित सात गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में स्वामी उमानंद सरस्वती माउंट आबू का 15 गुरुकुल ब्रह्मचारियों के साथ सानिध्य मिला जिनके मुखारबिंद एवं मंत्रोच्चारण के साथ हवन सम्पन्न हुआ। समापन पर उनके धर्म निर्देश के अनुसार धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हुए धर्म क्या कहता है, शास्त्र क्या कहते हैं, वेद क्या कहते हैं इस बारे में विस्तार से संबोधित किया। भारत आर्य पाटन गुजरात वालों ने गुरुकुल शिक्षा की प्रेरणा प्रदान की वर्तमान समाज में गुरुकुल शिक्षा को वापस स्थापित किए जाने पर बल दिया। उमेश नागदा उदयपुर, स्वामी श्रद्धानंद आदि ने भी सुंदर तरीके से इस हवन में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस समारोह को सफल बनाने में शंभू लाल कौशल्या, करण सिंह राजपूत,प्रकाश चंद्र डामोर, हरिलाल खराड़ी, मुन्नालाल लोहार, कार्टन पटेल, प्रताप सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा। हवन के समापन पर वस्त्र वितरण के रूप में 200 कंबल, साड़ियां ,स्वेटर एवं मोजे ग्राम वासियों को भेंट किए गए साथ ही 108 हवन कुंड भी ग्रामीणों को सुपुर्द किए गए। अंत में सभी वक्ताओं ने उपस्थित धर्मावलंबियों से समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया एवं संकल्प दिलाया।

Exit mobile version