24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। श्री झूलेलाल जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल रैली-जुलूस, लंगर प्रसादी, रक्तदान शिविर, छप्पन भोग, महाआरती एवं बहराना साहिब का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।महोत्सव समिति के पुरानमल दातवाणी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल देव की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात निकाले गए भव्य जुलूस में श्री झूलेलाल की आकर्षक जीवंत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही बच्चों द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर एवं महात्मा गांधी के रूप में प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।जुलूस में समाजजन “झूलेलाल के जयकारे” एवं “सनातन धर्म की जय” जैसे उद्घोष करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।इस दौरान श्री झूलेलाल की ज्योति पर स्थानीय विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर,कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष जगदीश माली, लक्की आहूजा, नरेश आमेटा, कोषाध्यक्ष निलेश भूतड़ा, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ आशीष टांक, दिनेश सोमानी, पूर्व पार्षद मयंक अग्रवाल, पूर्व नगर मंत्री कालू सेन आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की तथा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देर सायं पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने श्री झूलेलाल मंदिर पहुंचकर श्री झूलेलाल भगवान के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक कृपलानी के साथ भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी एवं पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत भी उपस्थित रहे।यह जुलूस आदर्श कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पुनः मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुआ। समापन पर समाज द्वारा लंगर प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाजसेवा का संदेश दिया गया।इस अवसर पर भारत आहूजा, मुकेश कृपलानी, शंकर श्यामनानी, सोनू दातवानी, लक्ष्मी दातवानी, मनोज रहवानी, हरीश पुरस्वानी, गोपी कृपलानी, पुनीत जीवनानी, राजेश बहरानी, मनीष ओटवानी, हरीश बहरानी, मोतीलाल आहूजा, परमानंद भगवानी, भागेश्वर बदलानी, खुशी बदलानी, काजल मूलानी, भाविका चावला सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निंबाहेड़ा में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 सम्पन्न कार्यकर्ताओं को मिला संगठन सशक्तिकरण का सशक्त संदेश निंबाहेड़ा ईदगाह में सजी मोहब्बत की महफ़िल पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने मनाया ईद मिलन समारोह, दिया अमन,सौहार्द्र और भाई चारे का पैग़ाम