Site icon 24 News Update

परशुराम जयंती पर उदयपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा व वाहन रैली

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भगवान श्री परशुरामजी के जन्मोत्सव को लेकर शहर के उपनगरीय क्षेत्रों हिरण मगरी और पानेरियों की मादड़ी में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। ठाकुरजी मंदिर बड़ा चौराहा पर आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों ने 18-19 अप्रैल को भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया।
मेनारिया समाज के अध्यक्ष बंशीलाल मेनारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक रामनारायण मेनारिया, रैली संयोजक राजेश मेनारिया और युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के पूर्णांशकर मेनारिया ने बताया कि 18 अप्रैल को कन्या पूजन, गौ-पूजन और जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा। वहीं 19 अप्रैल, रविवार सुबह 8 बजे परशुराम चौराहा से भव्य वाहन रैली और शोभायात्रा रवाना होगी, जो गुरू वशिष्ठ ऋषि चौराहा, सेक्टर-4 और हौली चौक से होते हुए भट्ट तलाई नोहरे पर पहुंचेगी। रैली में उज्जैन महाकाल, बाहुबली हनुमानजी, गणेशजी, राधा-कृष्ण, राम दरबार, परशुरामजी और भोलेनाथ सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और भगवान परशुराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
बैठक में किशनलाल नेतावत, छगनलाल कचरावत, ओमप्रकाश नाथावत, कैलाश सखावत, धनलाल कोलावत, सुरेश पालीवाल, महेंद्र भारद्वाज, देवकिशन सोमावत, गजेन्द्र मानावत, लोकेश, मनोज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version