24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा में जैन जागृति सेंटर (जेजेसी) द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 की पूर्व संध्या पर “जैन युवा प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मन्दिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं प्रतिभा सम्मान का अनुपम संगम देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी का स्वागत संस्था अध्यक्ष अशोक नवलखा, सचिव अतुल सेठिया एवं रवि मोदी द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता जैन जागृति सेंटर के अध्यक्ष अशोक नवलखा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक सुरेंद्रकुमार डुंगरवार सहित विभिन्न संघों के अध्यक्ष एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।समारोह के अंतर्गत जैन जागृति सेंटर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत 62 प्रतिभावान जैन छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही 53 वर्षीतप जैसी कठिन तपस्या पूर्ण करने वाले आराधकों का भी भावभीना बहुमान किया गया। इस आयोजन के लाभार्थी परिवारों में हरिसिंह, अतुल, आशीष बोडाना परिवार, मनीष जारोली परिवार, विमलाबेन सिरोहिया एवं ऊषा सिसोदिया परिवार प्रमुख रहे।कार्यक्रम में ‘महिला चौबीसी’ गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला चौबीसी के दौरान जारोली एवं बोडाना परिवार द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया।इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें अहिंसा, संयम, त्याग और आत्मअनुशासन का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, तब महावीर स्वामी के सिद्धांत और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब वह संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ जुड़ी हो। जैन समाज के युवा शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों में भी अग्रणी हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने वर्षीतप आराधकों की तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि यह साधना केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे समाज के आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है।विधायक कृपलानी ने जैन जागृति सेंटर द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्था को एक नई एम्बुलेंस प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह एम्बुलेंस एक सप्ताह के भीतर समाज को समर्पित कर दी जाएगी, जिससे जरूरतमंदों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।कार्यक्रम में मनीष बाबेल, अनिल मारू, पारस जैन, दिलीप पामेचा, कमल डागा, अभय बोडाना, अशोक गदीया, बाबूलाल सिंघवी, जसवंतसिंह सालेचा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सचिव प्रकाशचंद्र चेलावत, अतुल सेठिया, वीरेश चपलोत, संतोष जैन, रवि मोदी, वीरेंद्र मारू, विमल कोठारी, गजेन्द्र छाजेड, उमराव हिंगड, समरथ वडारा, मनीष सिंघवी, जितेंद्र सिंघवी, पवन जैन, गजेन्द्र नवलखा, कुलदीप नाहर, गौरव चपलोत, रत्नेश छाजेड, दीपक सगरावत, भोपालसिंह बोडाना, दिलीप मोदी, कमलेश दुग्गड, बलवीर सिंह नाहर, वर्धमान जैन, नरेंद्र पीछोलिया, पीयूष जैन, प्रवीण सिंघवी, पंकज छाजेड, अखिलेश जैन, मुकेश बम, गोतम सिंघवी, गौतम वीरानी, विकेश डागा, राजेश जेतावत, रिचिन लुक्कड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन डॉ. राजेंद्र सिंघवी ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष अशोक नवलखा ने प्रस्तुत किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन प्रकाशचंद्र चेलावत द्वारा किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण रहा, जिसने भगवान महावीर के संदेश अहिंसा, संयम और सद्भाव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।समारोह पश्चात कार्यक्रम स्थल पर ही जैन समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित विविध एग्जिबिशन का मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी सहित अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं प्रयासों की सराहना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 249 यूनिट के साथ रक्तदान शिविर सम्पन्न जैन प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-2 का भव्य समापन, महावीर कैपिटल्स बनी विजेता