Site icon 24 News Update

सहस्त्र बड़ी औदिच्य दस गांव संस्थान का प्रतिभाओं का महासंगम, प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न 76 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकटवर्ती ओबरी बाबूजी की वाटिका में रविवार को सहस्त्र बड़ी औदिच्य दस गांव संस्थान चौखला टामटिया के तत्वावधान में गांव इकाई ओबरी द्वारा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा सामाजिक एकता, प्रेरणा और संस्कारों का सशक्त संदेश दिया गया। समारोह में 76 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह दिनेश पण्ड्या की अध्यक्षता में विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी श्री कांतिलाल जी डामोर, समन्वयक पुरुषोत्तम, लेखक सुरेन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष देवीलाल भट्ट, उपाध्यक्ष धर्मेश पण्ड्या, महामंत्री चिराग मेहता, महिला अध्यक्ष पवित्रा जोशी, उपाध्यक्ष आशा पण्ड्या के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। अतिथियों ने प्रतिभाओं को समाज का गौरव बताते हुए युवाओं से संस्कारों के साथ निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मोहित के संचालन में कक्षा 10वीं, 12वीं सहित विभिन्न क्षेत्रों की 76 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी विशाल मेहता एवं आशीष की प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। खेल प्रभारी पंकज मेहता ने विजेता टीमों की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया। समारोह की सफलता में भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। भोजन एवं वाटिका व्यवस्था का दायित्व निलेश जोशी ने निभाया।
खेल प्रतियोगिता के भोजन हेतु श्रीमती उषा देवी, विनोद जी उपाध्याय, प्रकाश जी मेहता (डेचा) का योगदान उल्लेखनीय रहा। स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) की व्यवस्था देवीलाल दवे द्वारा की गई। डूंगरपुर-बांसवाड़ा शिक्षा समिति अध्यक्ष गिरीश भट्ट सहित दस गांव संगठन की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, गणमान्य समाजजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पवनेश कोकापुर, मनोज पण्ड्या सेमलिया, प्रकाश भट्ट घोटाद, सुरेश पण्ड्या टामटिया, पुरुषोत्तम पण्ड्या भीलुड़ा, रमणलाल दवे ओबरी, देवीलाल दवे, अनिल दवे, महेश भट्ट, मयूर दवे, रोहित भट्ट गामड़ा, दिनेश उपाध्याय गामड़ा, रमेश व्यास टामटिया, आशा पण्ड्या टामटिया, सविता दवे ओबरी, सीमा पण्ड्या ओबरी सहित दस गांव संगठन के सभी सम्मानित समाजजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version