24 News Update उदयपुर। होली पर्व की सांस्कृतिक छटा के बीच फूल माली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा द्वारा टेकरी मादड़ी लिंक रोड स्थित श्री घटीयावली माता मंदिर प्रांगण में पारंपरिक गैर नृत्य, भजन संध्या और फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आस्था, परंपरा और सामूहिक उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी और लालन जी के स्वागत एवं पुष्प वर्षा के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में मंदिर से आई भजन मंडली ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में निशा पत्नी भाविक गढ़वाल, ध्वनि सामरवाल (राधा) तथा निशा पत्नी पवन के साथ जियांश वातरिया (कान्हा) की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण पैदा किया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
सांस्कृतिक मंत्री महेश चन्द्र गढ़वाल ने बताया कि भजन-कीर्तन के उपरांत ठाकुर जी की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के पुरुषों, फूल माली युवा ब्रिगेड के सदस्यों एवं नारी वंदन ग्रुप की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लहरिया और पीलिया परिधानों में सजी माताओं-बहनों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
शाखा अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई। अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के संयोजन एवं सफल क्रियान्वयन में सांस्कृतिक एवं मीडिया प्रवक्ता महेश चन्द्र गढ़वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading