उदयपुर। शारीरिक शक्ति, मानसिक संतुलन और आत्मरक्षा के समन्वय का सशक्त उदाहरण मंगलवार को उदयपुर में देखने को मिला, जब कमांडो मार्शल आर्ट एंड योगा फिटनेस एकेडमी द्वारा आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का भव्य बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह विद्या निकेतन, सेक्टर–4 स्थित भागीरथ बड़े सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि अनुशासन और समर्पण की उस यात्रा का उत्सव था, जो बच्चों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बना रही है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय शारीरिक टोली के अखिल भारतीय अष्टांग योग प्रमुख प्रभात जी आमेटा। संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित कार्यकर्ता और 50 वर्षों से स्वयंसेवक रहे प्रभात जी आमेटा ने कहा कि मार्शल आर्ट और योग केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित रखने का माध्यम हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बाबुल वर्मा, नानचाकू एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सदस्य शोभित गर्ग, एवं नेशनल कराटे रेफरी रेखा खोखरमंचासीन रहे। योग और मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने योग, कराटे, पंच, ब्लॉक, एडवांस्ड किक, काता, कुमिते और कॉम्बिनेशन टेक्निक्स का अनुशासित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी और अभिभावकों के चेहरों पर गर्व साफ दिखाई दिया। 105 विद्यार्थियों को मिला बेल्ट का सम्मान मुख्य अतिथि प्रभात जी आमेटा एवं कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के प्रशिक्षक सेंसाई भविष्य सोनवाल और सेंसाई मनस्वी सोनवाल ने सफल विद्यार्थियों को कराटे बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। येलो बेल्ट (49 छात्र):योगिता चौहान, अंजलि चौहान, निशिता कंठालिया, खनक परिहार, माही कुंवर, कनिष्का कुंवर, नव्या मीणा, वर्षा वैष्णव, विजय श्री कंवर भाटी, उर्वशी लिंम्बत, आकृति, किसमत किंजल गुर्जर, गौरांश गुप्ता, रणविजय सिंह सिसोदिया, गीतांश धानका, दर्श मीणा, हितेन सुथार, संयम जैन, आर्यन लोहार, वंश राज चौहान, मीवान भादवीया, शिवाय शर्मा, मृनाल त्यागी, विवान परिहार, महंत मानस मीणा, दिव्य दक्षेस मीणा, जाहीन चतुर्वेदी, एकलव्य फेरा, प्रथम थापा, आदित्य राज लोहार, भूमित राज लोहार, नक्श चौधरी, आरुल शर्मा, रुद्र चौबीसा, लक्ष्यराज मीणा, दिव्यराज मीणा, अभिषेक रैदास, कार्णिक मीणा, भीष्म दमन सिंह भाटी, हर्ष अहारी, अनुभव मीणा, कुशाग्र लिंम्बत, रचित भगोरा, आदित्य भगोरा, अधिरथ, हिमाक्ष पानेरी, आशविक मीणा और यूवान। ऑरेंज बेल्ट (23 छात्र):चार्ली जोशी, रितिका, हिमानीराज चुण्डावत, दर्षिका सोलंकी, लक्षिता सोलंकी, यशस्वी पारीक, भव्या जैन, आराध्या कुमारी, नियुत्सा जैन, अनिका कुमारी, विहा जैन, काव्या सोनी, लक्ष्या सोनी, हविषा उपाध्याय, आरोही रस्तोगी, कुशांगिनी शक्तावत, समर प्रताप सिंह शाखावत, यूग पानेरी, युवराज डांगी, मनन चौबीसा, गौरांश शर्मा, रिधान टांक, तनिष्क थारानी। ग्रीन बेल्ट (15 छात्र):निदयाना मेहता, विआना डांगी, ध्याना शर्मा, चयांशी जैन, सिद्धि चपलोत, याशी पंवार, नित्या कालानी, वर्षणा बोहरा, वेदिका बापना, पार्थ कालानी, तन्मय शर्मा, दिव्यांश, मिहित कंठालिया, भव्यांश जैन, रूद्र परिहार। ब्ल्यू बेल्ट (13 छात्र):यैलिनी शाकद्वीपी, कन्यका शर्मा, रियांशी वया, वंदना गुर्जर, मायरा मारू, गौरवी जैन, पाखी जैन, शानवी मोगरा, रेयांश जैन, जैनिल जैन, निलेश कुमार, निवान छाजेड़, दक्ष गर्ग। ब्राउन बेल्ट (5 छात्र):हर्षित साहू, भेरूलाल बोदर, साक्षी डांगी, यश त्रिवेदी, नितेश मनोती। अनुशासन की पाठशाला सभी विद्यार्थियों ने कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षण में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता और तकनीकी कौशल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन कमांडो मार्शल आर्ट एंड फिटनेस एकेडमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक मास्टर किशन सोनवाल ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाभ्रष्ट अफसरों ने कितनी रिश्वत लेकर बनने दिए ये विला!! अब तोड़कर जनता को मूर्ख बना रहे!! कब तक बचते रहेंगे पहाड़ों के हत्यारे गणतंत्र दिवस 2026 पर राजस्थान पुलिस का गौरवोत्सव : 45 जांबाज़ अफसर-कर्मचारी होंगे अलंकृत, PHQ में DGP करेंगे सम्मान