Advertisements
24 News Update उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण राज नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 245 के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी मांगीलाल डांगी पुत्र सवाजी डांगी पुलिस निरीक्षक, नगर निगम उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर-6 स्थित प्लॉट नंबर 381-ए पर नगर निगम उदयपुर की ओर से निर्मित रेडीमेड बाउंड्रीवाल को तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में आरोपी के रूप में मेनारिया पानेरी पुत्र लाल (निवासी मेनारिया) का नाम सामने आया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक पर्वत सिंह को सौंपी गई है।

