जयपुर। भारतीय रेलवे ने अपने रनिंग स्टाफ के लिए भत्तों की दरों में बड़ा संशोधन कर कर्मचारी कल्याण को मजबूती दी है। इस फैसले से लोको पायलट, गार्ड (अब ट्रेन मैनेजर), फायरमैन और अन्य रनिंग स्टाफ को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे ने 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते (DA) के 50% होने के बाद ‘किलोमीटर भत्ता’ (Kilometrage Allowance) और ‘किलोमीटर के बदले भत्ता’ (ALK) की दरों में व्यापक संशोधन लागू किया है। इससे देशभर में हजारों कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जो 24 घंटे रेल संचालन की जिम्मेदारी निभाते हैं। ⚙️ लोको रनिंग स्टाफ के लिए नई दरें (प्रति 100 किमी / 160 किमी ALK) लोको पायलट (मेल): ₹606 / ₹969 लोको पायलट (पैसेंजर) / सीनियर मोटरमैन: ₹600 / ₹960 लोको पायलट (गुड्स): ₹594 / ₹951 लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-I: ₹461 / ₹737 लोको पायलट (शंटिंग) ग्रेड-II: ₹447 / ₹715 सीनियर FM-1 / सीनियर सहायक लोको पायलट: ₹447 (शंटिंग ₹287) / ₹715 FM-1 / सहायक लोको पायलट: ₹430 (शंटिंग ₹277) / ₹688 सीनियर सेकंड फायरमैन: ₹430 (शंटिंग ₹277) / ₹688 सेकंड फायरमैन: ₹362 (शंटिंग ₹216) / ₹579 🚦 ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के लिए नई दरें मेल/एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर (गार्ड): ₹549 / ₹878 सीनियर पैसेंजर गार्ड: ₹543 / ₹869 सीनियर गुड्स गार्ड: ₹543 / ₹869 गुड्स गार्ड: ₹537 / ₹859 सीनियर असिस्टेंट गार्ड/सीनियर ब्रेकमैन: ₹320 / ₹512 असिस्टेंट गार्ड/ब्रेकमैन: ₹305 / ₹488 (नोट: गार्ड पद का नाम बदलकर “ट्रेन मैनेजर” किया गया है।) यह संशोधन रेलवे सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2016 के तहत लागू किया गया है। अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे का कहना है कि यह फैसला वर्तमान महंगाई दर के अनुरूप बेहतर मुआवजा सुनिश्चित करेगा और रनिंग स्टाफ की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यह कदम कर्मचारियों के कल्याण के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महाराष्ट्र में चाचाजी का खेल खत्म: सीआईडी (सीबी) ने 4 साल से फरार 50 हजारी इनामी को दबोचा एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजी जा रही थीं गोपनीय सूचनाएं