24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, मात्स्यकी महाविद्यालय, समुदाय एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय एवं डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्नातक, स्नात्कोत्तर एवं विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय जेट, प्री.पी.जी. एवं पी.एच.डी. प्रवेश परीक्षा 2024, रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 01.10 बजे तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई । प्रो0 लोकेश गुप्ता, जेट परीक्षा शहर समन्वयक एवं अधिष्ठाता राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में 6888 परीक्षार्थियों में से 6366 परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया, यानि कुल उपस्थिति 92.42 प्रतिशत रही । सभी परीक्षा व्यवस्थाऐं सुचारू रूप निष्पादित की गई, इस परीक्षा हेतु मप्रकृप्रौविवि उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय, तकनीकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, समुदाय एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, दुग्ध एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मो.सु.वि.वि. के वाणिज्य एवं प्रबन्ध अध्ययन महाविद्यालय, भूपाल नोबल्स पीजी महाविद्यालय विंग-ए, भूपाल नोबल्स सीनियर सैकण्ड्री स्कूल, बी0एन0 कन्या महाविद्यालय, भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल, राजकीय मींरा कन्या महाविद्यालय, राजकीय गुरू गोविन्द सिंह सीनियर सैकण्ड्री स्कूल, राजकीय फतह सीनियर सैकण्ड्री स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सैकण्ड्री रेजीडेन्सी स्कूल, गुरू नानक पब्लिक कन्या पीजी महाविद्यालय, गुरू नानक पब्लिक सीनियर सैकण्ड्री स्कूल सहित 15 परीक्षा केन्द्र स्थापित किये गये । सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये परीक्षार्थियों ने उत्साह से परीक्षा दी । डॉं0 अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो व योग्य अभ्यर्थी सुचारू रूप से निर्भय होकर परीक्षा दे सके इसके लिये सामान्य एवं विशिष्ठ अधिकार प्राप्त उड़नदस्तों का गठन किया गया । परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर विडियोग्राफी भी करवाई गई, जिससे परीक्षा की पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे । परीक्षा कक्ष में जूतों का पहनना व मोबाईल फोन का प्रयोग वर्जित रहा । डॉं0 राम हरि मीणा, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बताया कि इस परीक्षा के सफल संचालन, सुचारू एवं शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने में विभिन्न समन्वयकों, औचक निरीक्षण दल, परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक, सह केन्द्राधीक्षक, वीक्षकों एवं विश्वविद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा, जिस हेतु आभार व्यक्त किया गया । डॉं0 राम हरि मीणा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि सभी केन्द्रों पर शान्तिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न हुई तथा किसी भी केन्द्र से अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुखेर पुलिस ने गांजे के साथ युवक को पकड़ा, 3 किलो गांजा जब्त *शैक्षिक प्रोत्साहन के लिए कश्ती फाउंडेशन की पहल*