24 न्यूज़ अपडेट भीलवाडा. 75वें संविधान दिवस के रूप में 26 नवंबर को उदयपुर में हजारों की तादाद में लोग पहुंचेंगे,उसी की तैयारी को लेकर आज भीलवाड़ा में भी 26 नवंबर संविधान दिवस की तैयारी को लेकर होटल रॉयल एंबेसी लैंडमार्क भीलवाड़ा में मीटिंग आयोजित की गई।
26 नवंबर संविधान दिवस की तैयारी को लेकर उदयपुर से आए भाई अमित कार्यक्रम संयोजक संरक्षण समिति उदयपुर,की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें भीलवाड़ा जिले के तमाम संविधान को मानने वाले संगठन मीटिंग में शामिल हुए।
मोतीलाल सिंघानिया जिला संयोजक संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने बताया कि जिले से सैकड़ो की तादाद में लोग संविधान दिवस के महासंग्राम उदयपुर में 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे, इसकी रणनीति बनाई गई, जिसमें बसों ,निजी साधनों , रेल से वहां पहुंचने की रणनीति बनाई गई और अलग-अलग तहसीलों से साधनों की व्यवस्था एवं ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई।
मीटिंग में भाई अमित कार्यक्रम संयोजक, संविधान संरक्षक समिति उदयपुर ,दिनेश झाड़ोल जिला महासचिव संविधान संरक्षण समिति उदयपुर, निशाकर खैरवाड़ा, मोतीलाल सिंघानिया, रामेश्वर आजाद, पंकज डीडवानिया,अर्जुन रैगर, शंकर मेघवंशी, विजय रैगर, राजकुमार भील कोशीथल , संदीप चावला, रायमल भील करेड़ा, सुरेश बैरवा, राधेश्याम भील, मदनलाल रैगर, मुशर्रफ घोषी, नारायण बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, कैलाश बैरवा शाहित आदि उपस्थित थे।
75वे संविधान दिवस पर 26 नवंबर को उदयपुर में होगा महा आयोजन

Advertisements
