24 News Update उदयपुर। सेंट मेरीज़ स्कूल के 1964 बैच के विद्यार्थियों ने 60 वर्षों बाद अपना वार्षिक स्नेह मिलन आयोजित कर अपने स्वर्णिम विद्यार्थी युग की यादें ताजा कीं। कार्यक्रम एक निजी आवास में संपन्न हुआ।
पूर्व छात्र विमल शर्मा ने बताया कि उस समय स्कूल में सह-शिक्षा 5वीं तक ही थी। उनके 60 साल पुराने 34 सहपाठी (16 लड़के और 18 लड़कियां) पिछले 15 वर्षों से नियमित रूप से मिलते आ रहे हैं और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। यह पुनर्मिलन 60 साल पुराने क्लास फोटो के आधार पर और सोशल मीडिया (फेसबुक और व्हाट्सऐप) के माध्यम से संभव हुआ।
कार्यक्रम में संध्या, भारती, मेहेंद्र, विमल और दिनेश ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा मेहमूद, बहारुन, नीता, नैंसी, मुक्ता, यूनुस, तसनीम, अनुपमा और गिल रॉय ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विमल शर्मा ने सभी को अपनी लिखित कविता और फोटो कोलाज फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए।
सेंट मेरीज़ के 1964 बैच के छात्रों का 60वां स्नेह मिलन

Advertisements
