पांच सर्व समाज के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने किया भूमि पूजन,रखी खेल मैदान की नींव। राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी आयोजित। शाहपुरा जिले के फूलिया कलां के ऐतिहासिक और अत्याधुनिक नवनिर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े खेल मैदान (ऐस्ट्रो टर्फ) की नींव 07 सितंबर गणेश चतुर्थी के शुभावसर पर शनिवार को रखी गई।श्रीकल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र लढा के सानिध्य में राष्ट्रीय स्तर के पांच छात्र खिलाड़ियों द्वारा विधिविधान से भूमि पूजन करवाया गया और बनने वाले खेल मैदान की नींव में पत्थर रखा गया। जानकारी के अनुसार कल्याण सेवा संस्थान, फूलिया कलां के द्वारा निर्मित किए जाने वाला इस खेल मैदान को अत्याधुनिक तौर तरीकों से निर्मित करते हुए सभी तरह की सुविधाओं से इस ऐतिहासिक खेल मैदान पर उच्च कोटि की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।राज्य में ही नहीं सम्पूर्ण भारत में ऐसा अत्याधुनिक राजकीय विद्यालय भवन नहीं होगा जिसका निर्माण श्री कल्याण सेवा संस्थान द्वारा करवाकर शिक्षा विभाग को अतिशीघ्र सुपुर्द किया जाएगा।राजस्थान के शाहपुरा जिला स्थित उपखण्ड मुख्यालय फूलिया कलाँ में नवनिर्मित ऐतिहासिक विद्यालय भवन के साथ ही अत्याधुनिक एस्ट्रोटर्फ का निर्माण राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के योग्य किये जाने का प्रावधान है।कल्याण सेवा संस्थान फुलिया कलाँ के द्वारा निर्मित किए जा रहे इस ऐतिहासिक खेल मैदान में उच्च कोटि की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी।हमारे देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के अतिरिक्त वालीबॉल, कबड्डी, रनिंग ट्रेक, जिम आदि खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन हेतु सुविधाएँ उपलब्ध करवाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त पवेलियन और दर्शक दीर्घा का भी निर्माण करवाया जाएगा।समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लढा के अनुसार उक्त परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 6 से 7 करोड़ रुपये होगी। उक्त अत्याधुनिक और ऐतिहासिक विद्यालय भवन व खेल मैदान के निर्माण से क्षेत्रवासियों में बड़ा हर्ष का माहौल है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाहर सागर बांध के पानी में बहा युवक शव बरामद ढूढने के लिए सर्च अभियान जारी भीलवाड़ा के निर्दलीय विधायक कोठारी की मेंबरशिप पर ये क्या बोल गए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष,,,,,,,,,मिस्ड कॉल से तो आतंकी भी मेंबर बन जाएगा…