Site icon 24 News Update

रक्तदान शिविर में 51 जनों ने किया रक्तदान

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पुष्पा देवी रांदड़ की स्मृति में तुलसी मार्बल प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से मंगलवार को सुखेर स्थित तुलसी मार्बल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक विनोद रांदड़ ने बताया कि शिविर का आयोजन सरल ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 51 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उपरणा ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपिल सुराणा, धैर्य छाजेड़, विरल शाह, विकास, स्वाति, सर्वेश्वर, वैभव शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। रांदड़ ने बताया कि इस तरह का रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version