24 News Update Udaipur. जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 48 घंटे में दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। कार से मिली नशीली कैप्सूल दिनांक 2 सितंबर 2025 को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी पोगरा से मोथली रोड पर सफेद रंग की इक्को कार (नंबर GJ-01-FT-4223) दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिन्हें पीछा कर लगभग 200 मीटर बाद रोक लिया गया। तलाशी में कार की सीटों के बीच से 480 नग (288 ग्राम) SPAS-TRASCEN-PLUS कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूल में Tramadol Hydrochloride (50 mg), Dicyclome Hydrochloride (10 mg) और Acetaminophen (325 mg) पाए गए, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीली दवा है। आरोपी और गिरफ्तारी कार सवार दोनों व्यक्तियों की पहचान सुनील कुमार (30) पुत्र वक्सीराम ननोमा मीणा, निवासी पोगरा कला, खेरवाड़ा और अशोक कुमार (32) पुत्र बंशीलाल डामोर मीणा, निवासी मोथली महुड़ा फला, खेरवाड़ा के रूप में हुई। दोनों से जब दवा ले जाने का लाइसेंस/परमिट पूछा गया तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने कैप्सूल और कार को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बरामद दवा की अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रुपये आंकी गई है। टीम की भूमिका कार्रवाई को सफल बनाने में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के साथ हैडकॉन्स्टेबल राकेश मीणा, डैडकॉन्स्टेबल दानवीर सिंह, कॉन्स्टेबल कृष्ण (विशेष भूमिका), अनुज, चन्द्रप्रकाश (विशेष भूमिका), भंवर सिंह और महेन्द्र शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चेन्नई से लौटे नेशनल किक बॉक्सिंग खिलाड़ी, उदयपुर में हुआ जोरदार स्वागत पुलिस थाना भीण्डर की बड़ी कार्यवाही: 55.060 किलो अफीम डोडा चूरा जब्त