उदयपुर, 3 फरवरी। शहरी जल योजना नगर उपखंड पंचम में मानसी वाकल परियोजना झाड़ोल में लाइन लीकेज मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार 4 फरवरी को संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जलापूर्ति एक दिन के लिए आगे बढ़ाई गई है। सहायक अभियंता ने बताया कि इस मरम्मत कार्य की दृष्टिगत मंगलवार को सज्जन नगर, एकलव्य कॉलोनी, छीपा कॉलोनी, अशोक नगर सहित संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।वहीं मंगलवार को नगर उपखंड सप्तम से होने वाले जलापूर्ति मानसी वाकल पर राइजिंग पाइपलाइन लीकेज होने के कारण न्यू भोपालपुरा उच्च जलाशय, ,प्रेम नगर, कालका माता, केशव नगर, प्रताप नगर उच्च जलाशय, यूआईटी, खेमपुरा, बोहरा गणेश जी टंकी, गांधीनगर कॉलोनी, आम्रपाली, विक्रमादित्य चौराहा गांधीनगर कॉम्प्लेक्स ए, बी ब्लॉक तथा मांडल, वर्धमान नगर, शिव चौक, ओसवाल नगर, उतरी सुंदरवास गवर्नमेंट स्कूल वाली गली आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी जो अगले दिन होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation साबिर हुसैन हत्याकांड अपडेट : 5 लाख मुआवजे व संविदा नौकरी के अश्वासन पर उठाया शव, जिन पुलिसवालों द्वारा रिपोर्ट देने में देरी की गई वे होंगे सस्पेंड नवनियुक्त जिला कलेक्टर श्री मेहता ने कलेक्ट्रेट में किया कार्यग्रहण,बोले “उदयपुर में पर्यटन की नई संभावनाओं को तलाशने के करेंगे प्रयास“