Advertisements
24 news update डूंगरपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए एसपी मोनिका सैन के निर्देशन में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया, जिसमें जिलेभर में वांछित और आदतन अपराधियों की धरपकड़ की गई। इस विशेष अभियान के तहत 16 थानों की 62 पुलिस टीमों ने 287 स्थानों पर दबिश देकर कुल 366 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
एएसपी अशोक मीणा ने बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। पूर्व में दर्ज मामलों के अपराधियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान चलाया गया।
थाना वार गिरफ्तारी:
चौरासी – 21, राम-सागड़ा – 11, दोवड़ा – 44, धंबोला – 20, कोतवाली – 32
निठाउवा – 13, कुआ – 15, सदर – 18, बिछीवाड़ा – 20, सागवाड़ा – 42
आसपुर – 7, वरदा – 16, चितरी – 25, साबला – 14, ओबरी – 21, सरोदा – 17

