24 News Update भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत आमजन को किफायती दरों पर आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराने की योजना के तहत भीलवाड़ा में नगर विकास न्यास द्वारा लगभग 3000 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों को स्वयं का आवासीय भूखण्ड उपलब्ध कराना है। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नगर विकास न्यास कार्यालय में योजना के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर न्यास सचिव श्री ललित गोयल और अधीक्षण अभियंता श्री योगेश माथुर भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि यह आमजन के लिए स्वयं का घर बनाने का सुनहरा अवसर है और सभी इच्छुक नागरिक नियत समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
योजना की मुख्य विशेषताएं
कुल भूखण्डों की संख्या: लगभग 3000
आवंटन प्रणाली: पारदर्शी लॉटरी पद्धति
स्थान: पंचवटी, तिलक नगर, मोहनलाल सुखाड़िया नगर, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नगर, पटेल नगर, पटेल नगर विस्तार, आर.पी. लढ्ढा नगर, नया पुर
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन पुस्तिका मूल्य: ₹2000, विक्रय आरंभ: 2 जून 2025,
अंतिम तिथि: 30 जून 2025 (इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे)
अनिवार्य संलग्न दस्तावेज़:
आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति
पेन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति
बैंक खाते का कैंसिल चैक या पासबुक की प्रति
स्वघोषणा पत्र
आय प्रमाण पत्र
आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पंजीयन एवं प्रक्रिया शुल्क का बैंक ड्राफ्ट (छायाप्रति सहित)
सैनिक कोटे हेतु ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर घोषणा पत्र
लॉटरी प्रक्रिया: प्राप्त सभी पात्र आवेदनों की पारदर्शी लॉटरी प्रणाली से जांच कर भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया के पश्चात चयनित आवेकों को सूचित किया जाएगा और उन्हें निर्धारित समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
भीलवाड़ा में 3000 आवासीय भूखण्डों का होगा आवंटन: मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत लॉटरी प्रणाली से मिलेगा लाभ, कलेक्टर ने किया योजना ब्रोशर का विमोचन

Advertisements
