24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि—श्रीगंगानगर–पोकरण मेला स्पेशल (04737/04738)अवधि: 25 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 (10 ट्रिप)04737 श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर शाम 8:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।04738 पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।ठहराव: केसरी सिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा, लालगढ़, कोलायत, फलौदी और रामदेवरा।डिब्बे: 7 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 8 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे — कुल 17 डिब्बे।लालगढ़–रामदेवरा मेला स्पेशल (04739/04740)अवधि: 25 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 (10 ट्रिप)04739 लालगढ़ से शाम 5:30 बजे रवाना होकर रात 8:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।04740 रामदेवरा से रात 8:45 बजे रवाना होकर रात 11:35 बजे लालगढ़ पहुंचेगी।ठहराव: कोलायत, फलौदी।डिब्बे: 3 थर्ड एसी (लॉक), 6 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे — कुल 15 डिब्बे।भगत की कोठी (जोधपुर)–रामदेवरा मेला स्पेशल (04865/04866)अवधि: 22 अगस्त 2025 से 7 सितम्बर 202504865 भगत की कोठी से सुबह 9:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।04866 रामदेवरा से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर शाम 5:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।ठहराव: जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मण्डोर, मारवाड़ मथानियां, तिवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट, फलौदी।डिब्बे: डेमू रैक के कुल 9 डिब्बे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बीएसएनएल का ‘फ्रीडम प्लान’ : मात्र ₹1 में 4G सेवाओं का एक महीने तक लाभ नंद घर ने उदयपुर में ज़िला स्तरीय ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन कर बाल कल्याण की जमीनीचैम्पियंस का किया सम्मान