Site icon 24 News Update

28 व्यक्ति शांति भंग में गिरफ्तार, 24 बाहरी राज्य के

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना खेरवाड़ा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश भी गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
टीमों ने थाना सर्कल क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए पुराने चालानशुदा अपराधियों और बाहरी राज्यों से आकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। इस दौरान कुल 28 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका प्रमाणित पाई गई, जिसके आधार पर उन्हें बी.एन.एस.एस. की धारा 126-170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में 24 बाहरी राज्य के, 4 स्थानीय
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए 28 व्यक्तियों में से 24 अन्य राज्यों से आकर क्षेत्र में निवास कर रहे थे, जबकि 4 स्थानीय निवासी हैं। इनमें कुछ पूर्व में चालानशुदा अपराधी भी शामिल हैं, जबकि कई लोग कंबल बेचने और फेरी लगाने का कार्य करते पाए गए।
उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश
सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उपखंड मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version