24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर में न्यू अशोक विहार कॉलोनी में 64 साल की महिला अनीता पोरवाल को घर पर आकेली पाकर बॉल लेने के बहाने बंधक बनाया और 28 लाख के जेवर लूट लिए। दो दिन बाद भी इस मामले में बदमाश पुसि की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के आसरे हैं। उसी के आधार पर उनके भागने व आने का रूट बना कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस की ओर से बदमाशों के फोटो जारी नहीं किए गए हैं।एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि लूट में तीन आरोपी शामिल थे जबकि महिला ने चार लोगों के बारे में बताया था। सीसीटीवी में तीन बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुखेर थाना और डीएसटी की 6 टीमें इस मामले की जांच में लगी हुई हैं। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत इसका नेतृत्व कर रहे हैं। बस, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर सर्चिंग चल रही है। संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। यह आपको बता दें कि न्यू अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम शाम के समय यह वारदात तब हुई जब अनिता पारेवाल अनित पारेवाल घर पर अकेली ही थी। उके बेटे व बहू दीपावली के अवकाश के चलते बाहर घूमने हुए थे। पति फैक्ट्री पर थे। शाम को पुलिस के अनुसार पौने पांच बजे दो बदमाश अंदर आए व कहने लगे कि आंटी हम बाहर खेल रहे थे, गेंद छत पर चली गई है। इसके बाद तीसरा बदमाश पीछे से अंदर आ गया। उन्होंने बाहर निगाह रखी व गेट के पास एक बदमाश खड़ा रहा। बदमाश छत पर गए व वापस आने का नाटक करते हुए बाहर जाने की बजाय महिला से पानी मांगा। महिला को अकेली पाकर प्लान के अनुसार बदमाश ने धक्का देकर उसको गिरा दिया व मुंह दबा दिया। उसके बाद उनका चोरी का खेल शुरू हुआ। महिला के जेवर उतार लिए, फिर उसको एक कमरे में बंद करके अलमारियां टंटोली। करीब 28 तोला जेवर व कैश लेकर चले गए। उनके जाने के बाद महिला ने चिल्लाते हुए कमरे की खिड़की से शोर मचाया जिसके बाद पडोसियों ने देखा व दरवाजा बाहर से खोला। उसके बाद सुखेर थाने को सूचित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंगर्स के मेगा टेलेंट हंट ‘स्वर माधुरी 2024 सीजन-2 के ऑडिशन 9 को, राजस्थान की लता मरु कोकिला सीमा मिश्रा आएंगी उदयपुर के गुलाबबाग की पुकार: अब नहीं तो कभी नहीं,पर्यटन के प्रति जागरूक हो जाएँ